Friday, 23 January 2015

फ्लॉप फिल्मों ने खत्म किया इस एक्ट्रेस का करियर, ये भी हुईं गुमनाम

ये भी हुईं गुमनाम

ये एक्ट्रेस भले ही अब गुमनाम है, लेकिन साल 1998 में इसने सलमान के साथ बॉलीवुड में कामयाब डेब्यू किया था। 'जब प्यार किसी से होता है' में सलमान और नम्रता की जोड़ी दर्शकों का काफी पसंद आई थी। आज ये एक्ट्रेस 43 साल की हो चुकी है।

सफल डेब्यू के चलते इस एक्ट्रेस की झोली में कई फिल्में आ गई थीं। बाद में नम्रता ने 'वास्तव', 'पुकार', 'हेरा फेरी', 'LOC कारगिल' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। फिल्म 'पुकार' में उनका नाम IIFA अवॉर्ड्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी हुआ था। नम्रता ने यूं तो अपने करियर के दौरान कई सफल फिल्में की, लेकिन उन्हें सफल एक्ट्रेस का मुकाम नहीं मिल सका। यही वजह रही कि धीरे-धीरे उनका डाउन फॉल शुरू हो गया। 2001 से 2004 के दौरान उन्होंने 13 फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। करियर के दौरान उन्होंने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और मराठी फिल्में भी कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फ्लॉप होने के बाद रचाई शादी

नम्रता शिरोडकर की रील लाइफ महज 6 साल में ही खत्म हो गई। फिल्मों में मिलती नाकामी के चलते 10 फरवरी, 2005 को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद वो पति के साथ हैदराबाद में ही बस गईं। अब उनके दो बच्चे बेटा गौतम कृष्ण और बेटी सितारा हैं।

वैसे इंडस्ट्री में किम शर्मा, तारा शर्मा, किमी काटकर, फराह नाज, आयशा जुल्का जैसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो यूं ही अचानक से गायब हो गईं। इनमें से ज्यादातर एक्ट्रेस फिल्मों की नाकामी के चलते भी गायब हुईं हैं।

सऊदी अरब के बादशाह शाह अब्दुल्लाह नहीं रहे

badshah shah abdullah saudi arabia

सऊदी अरब के बादशाह शाह अब्दुल्लाह का शुक्रवार को 90 की अवस्था में निधन हो गया। सऊदी अरब के शाही अधिकारियों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।शाह अब्दुल्लाह कई हफ्तो से निमोनिया की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कई दिनों से ट्यूब के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही थी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह अब्दुल्लाह की मृत्यु पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, "शाह अब्दुल्लाह के रूप में हमने एक महत्वपूर्ण आवाज़ खो दी है।" अमे‌रिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शाह अब्दुल्लाह की मृत्य पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "वे मध्य-पूर्व एवं अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा और स्थिरिता के लिए अमरीका-सऊदी संबंधों के महत्व को लेकर प्रतिबद्ध थे। "
सलमान होंगे नए बादशाह
शाह अब्दुल्लाह के सौतेले भाई 79 वर्षीय सलमान इब्न अब्दुल अजीज सऊदी अरब के नए बादशाह होंगे। शाह सलमान 2012 से ही राजकुमार और देश के रक्षा मंत्री हैं।

शाह अब्दुल्लाह साल 2005 में अपने सौतेले भाई और सऊदी अरब के तत्कालीन राजा शाह फहद की मौत के बाद सत्ता में आए थे। हालांकि वो 1995 से ही सरकार की बागडोर संभाले हुए थे क्योंकि शाह फहद अपनी बीमारी के चलते शासन चलाने में सक्षम नहीं थे। शाह अब्दुल्लाह को देश में कुछ राजनीतिक सुधारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश में स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को वोट देना का अधिकार दिया था। उन्होंने सऊदी अरब में कुछ पुलिस सुधार भी लागू किए थे।

Government plans free Wi-Fi in 2500 cities

Government plans free Wi-Fi in 2500 cities

केंद्र सरकार अगले तीन सालों में देश के 2500 शहरों और कस्बों में मुफ्त हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराएगी. हालांकि मुफ्त सेवा का लाभ तय समय के लिए मिलेगा और इसके बाद यूजर को इंटरनेट यूज करने पर चार्ज देना होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा लागू की जाने वाली इस योजना में सात हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे. यह मॉडल प्राइवेट ऑपरेटर्स द्वारा एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर दिए जाने वाली सुविधा की तरह ही काम करेगा. 'डिजिटल इंडिया' प्रोग्राम को कैबिनेट की मंजूरी
बीएसएनएल और एमटीएनएल के यूजर्स के लिए फ्री सेवा की सीमा खत्म होने के बाद वाई-फाई की सुविधा के लिए बहुत मामूली चार्ज देना होगा.

बीएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, 'यह सेवा अगले वित्तीय वर्ष (2015-2016) से शुरू होगी. इस सुविधा के माध्यम से पीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा. जिसका उद्देश्य पूरे देश में इंटरनेट सुविधा से लोगों को जोड़ना है. साथ ही इस कदम से लंबे समय से घाटे में चल रही बीएसएनएल को मदद मिलने की भी संभावना है.'

हाल ही में बीएसएनएल के सीएमडी का पद संभालने वाले श्रीवास्तव ने बताया कि देश के ज्यादातर टॉप शहरों को वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उद्देश्य फास्ट स्पीड इंटरनेट की सुविधा देना है.

उन्होंने कहा कि जिन शहरों में यह सुविधा दी जाएगी उनमें कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, देहरादून, हैदराबाद, वाराणसी, भोपाल, जयपुर, पटना, इंदौर, चंडीगढ़ और लुधियाना शामिल हैं.

मुफ्त वाई-फाई सेवा स्पीड 4जी लेवल की होगी जिसे कंपनी अपने विशाल ऑप्टिक फाइबर और केबल नेटवर्क पर विकसित करेगी. इस योजना को संचालित करने के लिए तकरीबन 50 से 60 हजार वाई-फाई हॉटस्पॉट्स लगाए जाएंगे. बीएसएनएल को उम्मीद है कि वाई-फाई के टैरिफ प्लान के माध्यम से मोबाइल सब्सक्राइबर जुटाने में आसानी होगी.

श्रीवास्तव ने यह बात भी कही कि बीएसएनएल के राजस्व के लिए डाटा महत्वपूर्ण है. बीएसएनएल को इसके मोबाइल बिजनेस से मिलने वाले अनुमानित 13500 करोड़ रुपये के राजस्व में से करीब 1500 करोड़ रुपये डाटा बिजनेस से मिलने का अनुमान है. वहीं लैंड लाइनों से करीब 14 हजार करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है जिनमें से आधा राजस्व ब्रॉडबैंड और डेटा सेवाओं से आएगा.